Type Here to Get Search Results !

Click

अब आया तीसरा दावेदार, कहा ना बाबरी ना रामजन्मभूमि यहाँ था बुद्धविहार

अलीगढ़. धम्म चेतना यात्रा को लेकर अलीगढ़ पहुंचे पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय भिक्षु संघ के नायक भदंत डॉ. धम्म वीरियो ने दावा किया है कि अयोध्या में विवादित स्थल रामजन्म भूमि नहीं, बुद्ध विहार था। पुरातत्व विभाग इसकी खुदाई करे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 

सियासी वजह से नहीं सुलझा अयोध्या मामला 
प्रेसवार्ता के दौरान वीरियो ने कहा कि अयोध्या में यदि खुदाई होगी तो बुद्ध विहार निकलेगा। विवादित स्थल पर हिन्दू और मुस्लिमों का दावा गलत है। विवादित स्थल की कानूनी लड़ाई में हिन्दू-मुस्लिम तो पक्षकार हैं, बौद्ध क्यों नहीं? इस सवाल पर कहा कि जापानी बौद्ध भिक्षु सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं। दरअसल, अयोध्या का मसला सियासी लोगों की वजह से नहीं सुलझ रहा। वे कौन से सियासी दल या लोग हैं? इस सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि वह कोई भी हो सकते हैं।
loading...



कांग्रेस, बसपा व अन्य दल भी साथ आएंगे
धम्म चेतना यात्र का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि धम्म को जगाने, चेतना पैदा करने और देश को बचाने के लिए ही यात्रा शुरू की गई है। इसमें कोई राजनीति नहीं है। भाजपा मेरे साथ है। अभी कांग्रेस, बसपा व अन्य दल भी आएंगे, क्योंकि मेरे पीछे वोट है। पूर्व सांसद ने कहा कि यहां अच्छे बौद्ध भिक्षु न होने के कारण इस धर्म का प्रचार नहीं हुआ है। 



धम्म चेतना यात्रा का जोरदार स्वागत 
अलीगढ में धम्म चेतना यात्रा लेकर पहुंचे आल इंडिया भिक्षु संघ के नायक व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. धम्म वीरियो व अन्य भिक्षुओं का भाजपाइयों व अन्य संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी व चै. देवराज सिंह, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, नगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, ठा. कुशलपाल सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, श्यौराज सिंह, शल्यराज सिंह, गोपाल सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, रामसिंह आर्य, वाल्मीक अंबेडकर मंच के जिलाध्यक्ष सुनील निडर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमलेश वर्मा, राधा रानी, मीरा राजपूत, सुनीता शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, ठाकुरदास, राजेंद्र चैहान, मुन्नी लाल गौरव, श्यामसुंदर सिंह, मुकेश सिंह आदि ने अभिवादन किया।

loading...


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies