एलियंस ने अब धरती पर अपना अड्डा जमा लिया है। इसके लिए उन्होंने मैक्सिको के करीब जगह चुनी है। इसे ‘एलियन सिटी’ का नाम दिया गया है। एलियन के विषय में जानकारी खोजने वालों के मुताबिक उन्होंने गूगल अर्थ का उपयोग कर इस एलियन सिटी को सर्च किया है। जो पानी के काफी अंदर कैलिफोर्निया की खाड़ी में बसी हुई है।
इस 76 मील लंबे शहर को मैक्सिकन तट से 45 मील की दूरी से भी देखा जा सकता है जो कि 2.4 मील चौड़ा है। मैक्सिको गीक यूट्यूब यूजर ने इस जगह का फुटेज शेयरिंग करने वाली साइट गूगल अर्थ डिस्कवरी को भी दिया है।
यह शहर इंसानी नजरों से कोसों दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनके द्वारा चुनी गई जगह इंसानी बस्तियों के बीच ही है।
जाहिर है कि अगर ये सच है, ये रिसर्च सच है तो दुनिया के लोगों के लिए ये एक खतरे की घंटी है। अब तक तो एलियन्स से लड़ाइयों की फिल्में ही देखीं है। क्या पता ये हकीकत बन जाए