Type Here to Get Search Results !

Click

जीना इसी का नाम है..............

1. *जीवन*
जब आप पैदा हुए थे तो आप रोए थे और सभी ने जश्न मनाया था। अपना जीवन ऐसे जिएं कि जब मौत हो तो दुनिया रोए और आप शरीर छूटने का जश्न मनाएं।
2. *कठिनाई*
जब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते| याद रखिये आपकी परेशानियों का आपसे बेहतर निदान कोई नहीं बता सकता।
तभी तो कहते हैं; जा तन लागे वो तन जाने....
3. *असंभव*
इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं| हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा|
4. *हार नहीं मानूँगा*
अच्छे काम के लिए चले हैं तो बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। बेहतर है कि आगे बढ़ ही जाएं, जो होना होगा देखा जायेगा।
यदि काम अच्छा नहीं है तो जिस जगह से वापस लौट जाएँ वही अच्छा।
5. *हार-जीत*
सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है| सफलता से बहुत इठलाइये मत और असफलता से बहुत घबराइये मत।
6. *आत्मविश्वास*
अगर किसी बात का संकल्प करके लगन से जुट जाएँ तो फिर कुदरत भी एक दिन आपकी तरफ से प्रयास में जुट जाती है।
7. *महानता*
महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है|
8. *गलतियां*
अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते है| आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते है जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते है|
9. *चिन्ता*
अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य पछतावा है|
10. *शक्ति*
ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं| वो हम हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है|
11. *मेहनत*
हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी|
12. *सपने*
सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।
13. *समय*
आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है|
14. *विश्वास*
विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है| विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को भी पत्थर दिल बना सकता है|
16. *सफलता*
दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते है|
17. *सोच*
बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते भागते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही avoid कर देता है। समस्यायें common है, परेशान सभी हैं लेकिन नजरिया इनमें difference पैदा करता है। परेशानी का रोना रोने से नहीं उसपर जीत हासिल करने से बनती है बात।
18. *प्रसन्नता*
यह पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है..ये आप ही के कर्मों से आती है l
बातों से ही बात बनती है इसलिये अच्छे विचारों का प्रसार होते रहना चाहिये।
वाया सोशल मीडिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies