Type Here to Get Search Results !

Click

कब्र से लाश निकालकर नाबालिग से बलात्कार आरोपी गिरफ्तार


कब्र से लाश निकालकर नाबालिग से बलात्कार आरोपी गिरफ्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के खतरे को देखते हुए कई कैदियों को फिलहाल जेल से पैरोल पर रिहा किया गया है। असम में इसी वजह से पैरोल पर छूटा एक कैदी नाबालिग लड़की की लाश के साथ रेप करते हुए रंगेहाथ धरा गया है। इस मामले में 51 साल के आरोपी की पहचान अकन सैकिया के तौर पर हुई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18 मई को यहां कुछ मछुआरों ने एक अधेड़ उम्र के शख्स को लड़की के शव के साथ दुष्कर्म करते देख लिया। कहा जा रहा है कि आरोपी ने लड़की के शव को कब्र से खोदकर बाहर निकाला था और फिर डेड बॉडी के साथ रेप कर रहा था।

मछुआरों ने उसी वक्त अकन सैकिया को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अकन सैकिया पर पुलिस ने IPC की धारा 306 और 377 के तहत आत्महत्या और अप्राकृतिक यौन शोषण के लिए और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 17 मई को बेहद ही संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की मौत हो गई थी।

जिसके बाद उसे घर वालों ने उसे गांव की एक नदी के पास दफना दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अकन सैकिया लड़की से अक्सर छेड़खानी कर रहा था और इतना ही नहीं उसने लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश भी की थी। इसी बात से परेशान होकर लड़की ने खुदकुशी की थी। हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है।
हिस्ट्रीशीटर है आरोपी: अकन सैकिया के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उसने 2 शादियां की। उसकी पहली पत्नी ने उसपर साल 2018 में घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस आरोप में वो अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया था और धेमाजी जेल में अपनी सजा काट रहा था। पुलिस का कहना है कि अकन साकिया हिस्ट्रीशीटर रहा है।

मार्च के आखिरी महीने में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उसे पैरोल दिया गया था। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अकन सैकिया मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं है। बहरहाल इस मामले में आरोपी को पकड़ने के बाद अब पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies