Type Here to Get Search Results !

Click

सरेआम लड़की पर बरसाए लात-घूंसे और कपड़े भी फाड़े, लोगों ने कहा- अगर ये गाय होती तो ?

इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं लोगों को तमासा देखने की आदत हो गई है, इंसानियत पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का दिन दहाड़े लड़की पर लात-घूंसे बरसाते हुए उसे अपने साथ ले जाना चाह रहा है और लोग खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। न्यूज नायक नाम के फेसबुक पेज से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। वीडियो अपलोड करते हुए लिखा गया है कि लड़की को बचाने कोई सामने नहीं आया, अगर इसकी जगह गाय होती तो कत्लेआम हो जाता। ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल होने लगा है। इस वीडियो को 1 घंटे में लगभग दो लाख लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इसे 3 हजार से ज्यादा लोग अपने फेसबुक वॉल पर शेयर भी कर चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं लोगों को तमाशा देखने की आदत हो गई है, इंसानियत पूरी तरह खत्म हो चुकी है। ये वीडियो कब और कहां का है इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।



वीडियो में नजर आ रहा है एक लड़का बीच सड़क पर एक लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। लड़की चीख रही है फिर भी वह उसे घसीट रहा है। थोड़ी देर बाद वह लड़की को मारना शुरू कर देता है। लड़की के हाथ में कहीं से आरी आ जाती है। उस आरी से वह लड़के पर हमला कर देती है। आरी से चोट लगने के बाद वह लड़का और ज्यादा हिंसक हो जाता है और लड़की पर घूंसे बरसाने लगता है। देखती ही देकते वह लड़की के कपड़े भी उतारने कोशिश करता है। इस वीडियो में जो बात सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है वो ये है कि एक लड़की के साथ लड़के की इस हरकत पर वहां भीड़ खड़ी होकर चुपचाप देख रही है।



इस वीडियो को देख कर ये पता नहीं चल पा रहा है कि ये भारत के किस हिस्से का है। दरअसल इस बात की जानकारी भी नहीं हो पा रही है कि ये भारत का है भी या नहीं। हालांकि इस वीडियो को भारत का ही बता कर फेसबुक पर अपलोड किया गया है।
(SOURCE)

loading...


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies